फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी नहीं बनाने से भाजपा नेता नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के वार्ड संख्या चार से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर भाजपा नेता आलोक अग्निहोत्री ने आवास पर बुधवार शाम समर्थकों के साथ बैठक की। उनको प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से समर्थकों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा नेता ने प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर समर्थकों को अपने आवास पर बुलाकर कार्यकर्ताओं से पार्टी छोड़ने पर राय मांगी। लोगों ने कहा कि टिकट बंटवारे में पार्टी का निर्णय सही नहीं है। जिस व्यक्ति के पास कोई पार्टी का पद नही है। उसको पार्टी ने टिकट देकर निर्णय गलत किया है। भाजपा नेता ने अपना निर्णय 24 घंटे के लिए समर्थकों पर छोड़ा है। बैठक की सूचना मिलते ही लोकसभा प्रत्याशी रहे प्रेमसिंह शाक्य, जिला महामंत्री बलवीर धनगर, अनुराग पांडेय उनके आवास पर पहुंचे।
काफी समय तक कार्यकर्ताओं के साथ बात की। कार्यकर्ताओं ने नेताओ से टिकट नहीं देने का कारण पूछा। इसका कोई नेता जवाब नहीं दे सका। शिवप्रकाश शुक्ला, रामबेटा त्रिवेदी, दुर्गेश शुक्ला, शिवपाल सिंह बैस, प्रवेश शुक्ला, आशीर्वाद मिश्रा, अमित जैन, अतुल तिवारी, अमित सिंह, नीरज दुबे, नीरज तिवारी, बंटू दुबे, अंकित तिवारी, प्रेम नारायण तिवारी रमेश दुबे, विपिन यादव, मुकेश पाल, राजवीर, रामकुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें