एक तरफ पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी का पेट्रोल-डीजल पर दिया गया बयान भाजपा सरकार की मुश्किलें अाैर बढ़ा सकता है।
उन्होंने पेट्रोल के दाम हो रही बढ़ोत्तरी पर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए इसे सरकार की विफलता बताया है। बोले, पेट्रोल के दाम 35 रुपये लीटर ज्यादा होने ही नहीं चाहिए।
सरकार इसे काबू नहीं कर पा रही है। ये बातें उन्होंने गुरुवार को यमुना बचाने की मुहिम के तहत आयोजित हुए सेमिनार में शिरकत करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत के में कही।
सुब्रमण्यम स्वामी
एक पत्रकार ने सवाल किया कि बीजेपी का चंदा लगातार बढ़ रहा है और पट्रोल के दाम में सिर्फ एक पैसा घटाया गया है तो इस सवाल पर वह बोले आपके पेट में क्यो दर्द हो रहा है।
पत्रकार को सीधा सवाल पूछने की हिदायत देते हुए कहा कि कहा कि पट्रोल के दाम नहीं बढ़ने चाहिए। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर मुद्दे पर भी खुलकर अपनी बात रखी।
बोले, आगामी दीपावली में राम मंदिर बनेगा और कोर्ट का फैसला हिंदुओं के पक्ष में ही आएगा। उन्होंने कहा कि मैंने पूजा के मूलभूत एक याचिका दाखिल की थी, जिस पर जुलाई में अलग बेंच सुनवाई करेगी।
हमारे हक में ही आएगा फैसला
जहां तक रही राम मंदिर की बात तो मंदिर वहीं बनेगी। नमाज तो कहीं भी पढ़ी जा सकती है। नमाज पढ़ने का कोई मूलभूत अधिकार नहीं है लेकिन वहां पूजा करने हिंदुओं का अधिकार है।
राम मंदिर का फैसला हिंदुओं के खिलाफ आने के सवाल पर कहा कि ऐसा नहीं होगा। फैसला हमारे ही पक्ष में आएगा और हम वहां मंदिर बनाकर राम की पूजा करेंगे।