फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या मुलायम के सामने इस नेता को उतारेगी भाजपा, खरीदा गया नामांकन पत्र

Sat, 30 Mar 2019 05:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मैनपुरी की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अब तक भाजपा ने भले ही उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है, लेकिन गुरुवार को पूर्व विधायक द्वारा नामांकन पत्र खरीदे जाने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सपा उम्मीदवार मुलायम सिंह यादव के लिए भी पर्चा खरीदा गया। 
विज्ञापन


अब तक सिर्फ सपा-बसपा गठबंधन से मुलायम सिंह यादव को उम्मीदवार घोषित किया गया था। ऐसे में सबकी नजर भाजपा पर टिकी हुई थी। कोई स्थानीय उम्मीदवार आने की बात कह रहा है, तो कोई बाहर से उम्मीदवार लाए जाने की बात कह रहा है। 

इन अटकलों के बीच शुक्रवार को भाजपा के पूर्व विधायक व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर के लिए नामांकन पत्र खरीद लिया गया। हालांकि अब तक भाजपा ने खुलकर उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन इससे काफी हद तक स्थिति साफ हो गई है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता नरेंद्र सिंह राठौर के लिए जहां भूपेंद्र सिंह चौहान ने नामांकन पत्र खरीदा, वहीं गठबंधन उम्मीदवार मुलायम सिंह यादव के लिए प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव ने नामांकन पत्र खरीदा। 
विज्ञापन

प्रदेश सह प्रभारी बोले मैनपुरी का होगा उम्मीदवार

शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी दुष्यंत गौतम मैनपुरी आए। उन्होंने भी बिना नाम लिए कहा कि उम्मीदवार मैनपुरी का ही होगा। उम्मीदवार कौन होगा इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली। उनका कहना है कि नाम की घोषणा भी जल्द की जाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने सीट जीतने का दावा भी किया। 

दो दिन में बिके 11 नामांकन पत्र 
28 मार्च से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई थी। पहले दिन किसी भी बड़ी पार्टी से उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा था। लेकिन, दूसरे दिन सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार मुलायम सिंह यादव व भाजपा से नरेंद्र सिंह राठौर के प्रतिनिधियों ने व निर्दलीय उम्मीदवार प्रकाश चंद्र ने नामांकन पत्र खरीदे। पिछले दो दिनों में कुल 11 नामांकन पत्र बिक चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें