टूंडला (फिरोजाबाद)। नगला बीच में भाजपा नेता हत्याकांड में एक परिवार का नाम सामने आने के बाद क्षत्रिय समाज का एक प्रतिनिधि मंडल प्रभारी मंत्री मोती सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने हत्याकांड की उनसे निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने समाज के लोगों को निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।
रविवार सायं तीन बजे करीब सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग फिरोजाबाद रोड स्थित एक मैरिज होम पहुंचे। जहां समाज के एक प्रतिनिधिमंडल प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने एक प्रार्थना-पत्र सौंपकर नगला बीच के भाजपा नेता दयाशंकर गुप्ता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि हत्या के मामले में जिन तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है, वह झूठा है।
उन्होंने बताया कि हत्याकांड के आरोपी बनाए गए देवेंद्र तोमर व वीरेश तोमर की बाईपास सर्जरी हुई है, जबकि 72 वर्षीय नरेंद्र तोमर चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं। राजनीति के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। इसलिए इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो जिससे दोषियों को सजा मिले और निर्दोष न फंसे। इस पर प्रभारी मंत्री ने उन्हें हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में अनिल तोमर, महेंद्र प्रताप सिंह, विनीत सिंह, रितुराज सिंह, पवन प्रताप सिंह, जितेंद्र पाल, अरविंद चौहान, अशोक कुमार, कृष्णवीर सिंह, यजुवेंद्र सिंह, बीरी सिंह परमार, शिवम, शेर सिंह, खचेर सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो-