फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला के कार्यकर्ताओं की मेहनत दिलायेगी भाजपा को जीत- मोती सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। विधानसभा उपचुनाव को लेकर ग्राम विकास एवं समग्र विकास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने रविवार को भाजपा के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि टूंडला क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मेहनत ही भाजपा को जीत दिलाएगी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार जातिवाद को समाप्त कर सर्वसमाज को ध्यान में रखकर काम कर रही है। भ्रष्टाचार को समाप्त कर ऑनलाइन कार्य कराए गए हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक मनीष असीजा, रामगोपाल पप्पू लोधी, महापौर नूतन राठौर, दीपक चौधरी, रूपेश शुक्ला, जितेंद्र शर्मा, सुशील पौनियां, दीपक राजौरिया आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की जनसभा 22 को
टूंडला। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 22 अक्टूबर दोपहर साढ़े बारह बजे नगर के ठाकुर बीरीसिंह कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें