फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता हत्याकांड: पुलिस रिमांड पर हत्यारोपी ने बरामद कराया असलाह, खेत में छिपाकर रखा था तमंचा

Fri, 13 Nov 2020 05:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • नारखी पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड पर लेकर दुर्वेश से की पूछताछ
  • मेडिकल कराने के बाद उसको जेल भेजा 
विज्ञापन
भाजपा नेता दयाशंकर गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नगला बीच मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर उर्फ डीके गुप्ता हत्याकांड में शामिल दुर्गेश उर्फ दुर्वेश को शुक्रवार को नारखी पुलिस ने रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, खोखा कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


नारखी के नगला बीच निवासी दयाशंकर उर्फ डीके गुप्ता की 16 अक्तूबर की शाम को गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में तीन लोगों के खिलाफ प्रधानी की रंजिश के चलते हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपिओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पर जब पुलिस ने मामले की विवेचना की तो हत्या के पीछे जमीनी विवाद सामने आया।

पुलिस हत्याकांड में शामिल नगला बीच निवासी ईश्वर देव गुप्ता, उसके भाई फूल किशोर गुप्ता उर्फ फूले, अनिल पंडित, जयकेश उर्फ जैकी, शिशुपाल उर्फ गब्बर के साथ नगला सिकंदर निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र को जेल भेज दिया था। जबकि हत्या में शामिल थाना सिरसागंज के नगला नरैनी निवासी दुर्वेश उर्फ दुर्गेश फरार हो गया था। दुर्वेश ने पिछले दिनों न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। शुक्रवार को थाना नारखी पुलिस ने उसे जेल से दस बजे रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता का हत्यारोपी दुर्गेश यादव - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी विनोद कुमार ने बताया कि जेल से रिमांड पर लेने के दौरान पूछताछ की तो उसने हत्याकांड में शामिल होना स्वीकार कर लिया। थाना पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बैंदी की पुलिया से जौंधरी की पुलिया के मध्य स्थित दूध के प्लांट के सामने स्थित खेत से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, कारतूस का खोखे के साथ ही बाइक को बरामद किया है। उसने डीके गुप्ता हत्याकांड में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने मेडिकल कराने के साथ उसे जेल भेजा है।

उसकी निशानदेही पर बैंदी की पुलिया से जौंधरी की पुलिया के मध्य स्थित दुग्ध प्लांट के सामने खेत से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, खोखा कारतूस और करब में छिपाकर रखी गई अपाचे बाइक बरामद की है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें