फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: घर पढ़ाने आई शिक्षिका के साथ सेल टैक्स के लिपिक ने की छेड़खानी

Fri, 13 Nov 2020 04:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • बेटी को घर पर पढ़ाने आई थी टीचर
  • पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी को पढ़ाने के लिए घर आई शिक्षिका के साथ सेल टैक्स के लिपिक ने छेड़खानी कर दी। दो नवंबर को हुई उक्त घटना के बाद पीड़िता शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। शुक्रवार को शिक्षिका ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मामला मैनपुरी जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव देवपुरा का है। यहां रहने वाले उमेश कुमार यादव मैनपुरी में सेल टैक्स विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। दो नवंर को उनकी पुत्री को पढ़ाने के लिए महिला शिक्षक घर आई थी। उस समय उमेश भी वहीं पर थे। आरोप है कि इस बीच बच्ची किताब लेने के लिए कमरे में चली गई। तभी उमेश ने शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।

शिक्षिका सहम गई और चीखते हुए घर से बाहर निकल गई। हालांकि शिक्षिका के अनुसार घर पहुंचने के बाद वह बेहद डर गई थीं और आरोपी के खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। शुक्रवार को पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


शिक्षिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। -विजय गौतम, इंस्पेक्टर कोतवाली। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें