छावनी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुरा में छावनी परिषद की टीम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए तीन शौचालय समेत 12 पक्के निर्माण ढहा दिए। लोगों ने सरकारी अनुदान से बनवाए गए शौचालयों को तोड़ने का विरोध किया और इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
भाजपा नेता कृष्ण कुमार गोयल के घर लगे मोबाइल टावर हटाने पर भी हंगामा हुआ। कैंट स्टेशन रोड के पास सुल्तानपुरा में छावनी की टीम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए दिलीप मैसी, राज मैसी और शेर सिंह के घरों के बाहर बने तीन शौचालयों को गिराना शुरू किया तो लोगों ने इसका विरोध किया।
उनका कहना था कि सरकार ने 12 हजार रुपये का अनुदान दिया था। खुले में शौचमुक्त करने के अभियान के तहत यह बनवाए गए थे। छावनी प्रशासन ने भी तब शौचालय बनवाने पर बल दिया था। अब इन्हें तोड़ा जा रहा है। इसके बाद भी टीमों ने शौचालय तोड़ दिए। इसके साथ ही छह बाथरूम और दो कमरे भी जेसीबी से तोड़ दिए गए।