उद्घाटन सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक वैचारिक संगठन है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत ही कार्यकर्ताओं की मूल प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करता है, यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने और संचालन शिवकुमार प्रमुख ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने भावुक होते हुए कहा कि आज श्रद्धेय अटल जी की आत्मा अत्यंत प्रफुल्लित हो रही होगी कि उनकी जन्मस्थली पर यह दिव्य आयोजन हो रहा है।
प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार समाज के वंचितों के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और नारी सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं ने गरीबों और महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि वे सरकार और जनता के बीच एक मजबूत और अटूट सेतु के रूप में काम करें। इस सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया ने की और संचालन जिला महामंत्री सत्य प्रकाश लोधी ने किया।
इनकी रही मौजूदगी
इस ऐतिहासिक आयोजन में पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक डाॅ. राजेंद्र सिंह, श्याम भदौरिया, पूर्व विधायक महेश गोयल, राजेंद्र सिंह, रामसकल गुर्जर, अशोक लवानिया, सहदेव शर्मा, मानवेंद्र राठौर, हरिओम रावत, संतोष सिकरवार, तपेश जैन, सत्येंद्र बरुआ, अंबुज द्विवेदी, मुकेश चाहर, पंकज कटारा, नरेश शर्मा, अवधेश पंडित, आशीष पाराशर, श्याम शर्मा, मनीष थापक सहित जिले, क्षेत्र और प्रदेश के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।