फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा ने देश के साथ ही संविधान का बढ़ाया मान

Sun, 20 Apr 2025 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मैनपुरी के रॉयल पैलेस में आंबेडकर सम्मान समारोह गोष्ठी में मौजूद भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री - फोटो : मैनपुरी के रॉयल पैलेस में आंबेडकर सम्मान समारोह गोष्ठी में मौजूद भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री बिएल वर्मा और पार्टी के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के कुरावली रोड स्थित एक निजी पैलेस पर रविवार को जिलाध्यक्ष ममता राजपूत की अध्यक्षता में आंबेडकर सम्मान समारोह गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री बिएल वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश के साथ ही संविधान का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार और मूल कार्यकर्ता को भाजपा सरकार ने सामान्य जन तक पहुंचाने का काम किया है। संविधान को लेकर जो विपक्षी बात कर रहे हैं उन्होंने बाबा साहब को कभी भी सम्मान नहीं दिया। सांसद अनूप वाल्मीकि ने कहा संविधान का सम्मान भाजपा के आचरण में है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित समाज के उत्थान के लिए काम कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा मोदी जी और योगी जी की लोकप्रियता से विपक्ष परेशान है। विपक्ष के पास कोई भी मुद्दा नहीं है।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, प्रेम सिह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, प्रदीप सिह चौहान, शिवदत्त भदोरिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें