फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के बयान से ब्राह्मण समाज में आक्रोश

Sun, 20 Apr 2025 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रविंद्र दुबे के आवास पर ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक के दौरान मौजूद ब्राह्मण समाज लोग।  - फोटो : रविंद्र दुबे के आवास पर ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक के दौरान मौजूद ब्राह्मण समाज लोग।
विज्ञापन
करहल। फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के बयान से ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। रविवार को बाईपास मार्ग पर रविंद्र दुबे के आवास पर ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने फिल्म डायरेक्टर के बयान की निंदा करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे ने कहा कि अनुराग कश्यप का बयान निंदनीय है। ब्राह्मण समाज को अपमानित करने वाले अनुराग पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों से अपील की अनुराग कश्यप की फिल्मों को नहीं देखें। इस दौरान प्रमोद तिवारी, हरिओम तिवारी, श्रीदयाल त्रिपाठी, शशांक मिश्रा, सुरेंद्र दुबे, अखिलेश दुबे, अंशु पांडेय, राम मुरारी, आनंद प्रकाश दुबे, ऋषि दुबे, देव दुबे, अनूप दुबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें