रविदास जयंती पर गोधरा कांड को याद करते लोग।
- फोटो : FIROZABAD
टूंडला। अयोध्या से 19 वर्ष पूर्व कारसेवा कर गोधरा लौट रहे 59 लोगों को गोधरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में जिंदा जला दिए जाने की बरसी पर भाजपा द्वारा एटा रोड स्थित कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वृंदावन गुप्ता ने कहा कि इस कृत्य को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महीपाल निषाद और मंडल उपाध्यक्ष गिरवर निषाद ने कहा कि गोधरा कांड देश के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा। लकी जैन, जय प्रकाश सविता, वासुदेव निषाद, सुमित निषाद, संतोष निषाद, जगदीश प्रसाद, भरत सिंह, मोतीलाल, कमलकांत सिंह मौजूद रहे।