युवकों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रुपये मांगने के आरोप में थाना न्यू आगरा पुलिस ने भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी सहित चार आरोपियों को जेल भेज दिया। सभी आरोपी ऑनलाइन साइट पर युवकों से दोस्ती कर अश्लील वीडियो बना लेते और ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करते थे।