फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल में धांधली की हुई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग के मथुरा ब्लॉक में मानव संपदा पोर्टल में हुई धांधली की शिकायत पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने जांच बैठा दी है। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी द्वारा पिछले दिनों धांधली की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर निवासी भाजपा नेता सुधाकर द्विवेदी ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजे अपने शिकायती पत्र में बेसिक शिक्षा विभाग के मथुरा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी पर ब्लॉक में कुछ कार्यरत शिक्षक और कर्मचारियों के कई वर्षों के सेवा विवरणों जैसे चिकित्सा, अवकाश, जन्मतिथि, बाल्यकाल अवकाश सहित पूर्व में हुई विभागीय कार्रवाई को अनैतिक लाभ लेने और अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए मानव संपदा पोर्टल पर सही डाटा फीड न करने पर धांधली करने का आरोप लगाया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अवकाश सहित तमाम विवरणों को विद्यालयों के रजिस्टर में चढ़े होने के बाद भी सर्विस बुक और मानव संपदा पर अपलोड नहीं किया जाता। जिस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने पत्र जारी कर बीएसए को स्वयं के स्तर से मथुरा ब्लॉक के समस्त कार्मिकों की भौतिक सेवा पुस्तिका तथा मानव संपदा पर अंकित विवरण का मिलान करते हुए दस दिन में आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें