फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता के मद में पूरी तरह डूब चुकी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सेवा सत्याग्रह के तहत मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बेवर में जीटी रोड स्थित शिविर कार्यालय में हुई। इसमें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा भाजपा इस समय सत्ता के मद में पूरी तरह डूब चुकी है। पंचायत चुनाव को भाजपा बेईमानी की दम पर जीतना चाहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास की राजनीति की है और करती रहेगी। कांग्रेस ने हमेशा जनादेश का सम्मान किया है। भाजपा जनादेश मानने को तैयार नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने के लिए भाजपा के इशारे पर जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाईं जा रहीं हैं। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
किसानों की जायज मांगें सरकार मान नहीं रही है। गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों का शोषण हुआ है। सेवा सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस आंदोलन चलाकर लोगों को भाजपा के खिलाफ जागरूक करेगी। जीतू राठौर, दीपचंद, हर्ष राजपूत, जगतप्रकाश, अतर सिंह, सतेंद्र, राजपाल, रामशरण, सुखराम शर्मा, प्रदीप सक्सैना, रामू वाल्मीकि, श्रवण कुमार, रमन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें