फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थकों ने बनाया अमित शाह को 'बाहुबली', शहर में लगाई ऐसी होर्डिंग

Fri, 06 Jul 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतापपुरा चौराहे पर लगी होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आगरा आए। इनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पूरे शहर को होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर से पाट दिया गया।
विज्ञापन


इन सबके बीच शहर के प्रताप पुरा चौराहे पर लगी एक होर्डिंग्स ने लोगों का ध्यान खींच लिया। यह होर्डिंग्स अटल चौक सेवा समिति द्वारा लगाई गई। इसमें अमित शाह को 'बाहुबली' के रूप में दिखाया गया। 

दरअसल, होर्डिंग्स में 'बाहुबली' के उस सीन को कॉपी किया गया है, एक्टर अपने कंधे पर शिवलिंग उठाए दिखाई देता है। इस होर्डिंग्स में अमित शाह को विरोधी दलों को कंधे पर उठाए दिखाय गया है। यह होर्डिंग्स चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह ने दिया चुनाव मंत्र

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यहां यूपी लोकसभा चुनाव समन्वय समिति की बैठक लेने आए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सूरसदन प्रेक्षागृह जाने के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर फूलों की वर्षा की। 

बैठक में अमित शाह ने हेड मास्टर बनकर पदाधिकारियों को होमवर्क दिया। शाह बीच की कुर्सी पर बैठ गए। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे। दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे। सामने अन्य नेता बैठे थे।

अमित शाह ने सबसे पहले हाजिरी ली, यह देखा कि कौन कौन नेता गैर हाजिर है, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद नहीं थे। इसके बाद शाह ने होमवर्क देना शुरू कर दिया। चाहें कार्यकर्ता हो या नेता, सभी को काम दिया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी जिम्मेदारी देने से नहीं चूके। उनसे कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन को ध्यान में रखकर चलना होगा, दलित और पिछड़ों की योजनाओं पर फोकस करने की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें