बाह। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने ढोल नगाड़े बजवाए। आतिशबाजी की और मिठाई बांट कर जश्न मनाया। भाजपा की जीत का यह जश्न जिलेभर में मनाया गया।
बाह में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। जश्न मनाने वालों में श्याम शर्मा, उपेंद्र भदौरिया, सुशील भदौरिया, विनोद सिंह प्रधान, मोनू प्रधान, रविंद्र भदौरिया, अखिल प्रताप सिंह, किशोरीलाल चक, ब्रह्मचारी चक, अमित झा, श्यामवीर ठाकुर आदि रहे। बिजौली में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मलखान सिंह राठौड़, जरार में उमेश सिसोदिया, तहसील परिसर में भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पवन भदौरिया, कृष्णकांत, पंकज कुशवाहा, भूपेंद्र भदौरिया, वसीम पठान, विमल वर्मा, गौरव श्रीवास्तव, विनय राठौड़, अभय सविता ने मिठाई बांट कर खुशी जताई।
जगनेर में डॉ.लवलेश कुमार, हरविलास अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मितेश अग्रवाल, देवी सिंह परमार, रामनिवास शर्मा, अविनाश परमार, रामवीर शर्मा, युवराज परमार, ब्रजकिशोर मित्तल, उस्मान अली, जीतू सेन आदि ने खुशी जताई।
फतेहाबाद में नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या के कैंप कार्यालय पर जश्न मनाया गया। मौके पर रविप्रकाश शल्या, प्रदेश परिषद सदस्य आनंद गुप्ता, अंकित गुप्ता, हरी सिंह कर्दम, अवकेश गोलस, सुभाष वर्मा, सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।
कागारौल में नेत्रपाल रावत, सुरेश सिकरवार, पवन सिकरवार, सतीश चंद बघेल, राम सुंदर गुप्ता, देवेंद्र सिंह, केदार सिंह, लाखन सिंह, राज जोशी आदि ने खुशी जताई।
अछनेरा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। इस मौके पर लवकुश पहलवान, गुलशन गर्ग, सभासद रामेश्वर वर्मा, विनोद जैन, पवन छौंकर, मनोज कुशवाहा, बॉबी, लवकुश, मनोज शाक्य, रामेश्वर वर्मा, बीके. ठाकुर, पवन सभासद आदि रहे।
फतेहपुर सीकरी में ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। इस मौके पर जितेंद्र फौजदार, सोनू चौधरी, गुड्डू चाहर, मोहन अग्रवाल, अनुज मित्तल, श्याम सिंह, हरिप्रसाद, बंटी सिसोदिया, विल्सन कुशवाहा, सभासद हनी गोयल सहित आदि रहे।
पिनाहट में राजेश गुप्ता, निखिल गुप्ता, अमित शर्मा, धर्मेंद्र गुर्जर, डॉ. राजेंद्र माहौर, गौरव गुप्ता, चित्रा शर्मा, संदीप शर्मा, हरिदास कठेरिया, विष्णु शर्मा ने मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।