फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ओबीसी की हित चिंतक नहीं हो सकती भाजपा

Mon, 05 Feb 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबीसी की हित चिंतक नहीं हो सकती भाजपा
विज्ञापन


भोगांव। विधानसभा क्षेत्र के भोगांव तथा हन्नूखेड़ा में सपा की पीडीए जन पंचायत में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लौटनराम निषाद ने कहा कि मंडल कमीशन विरोधी भाजपा किसी भी हाल में ओबीसी व वंचित वर्ग की हित चिंतक नहीं हो सकती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा तो झूठ ही कहती है और झूठ ही प्रचारित करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर चिंतित हैं तो वे जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराते। भाजपा के लिए वंचित लोग सिर्फ चुनावी हिंदू हैं। उन्होंने यादव समाज से अति पिछङों, दलितों, वंचित व पसमांदा समाज के साथ बड़े भाई का फर्ज निभाने व संरक्षण देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने संविधान, लोकतंत्र, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए पिछड़ों, दलितों से पीडीए को मजबूत करने का आह्वान किया। गोपालदास लोधी, विश्वनाथ प्रजापति, किशोरीलाल शर्मा, कृष्णादास लोधी, राकेश ठाकुर, सफी मंसूरी, रावल सिंह यादव, योगेंद्र पाल, अरविंद कुमार कश्यप, सूरजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें