फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: प्रत्याशी को लेकर भाजपा का सस्पेंस बरकरार, सपा ने रेखा यादव को दिया टिकट

Thu, 24 Jun 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

दो सदस्यों को भाजपा में मिलाकर उनके पांच सदस्य हो गए हैं जबकि जीत के लिए 16 सदस्य चाहिए। हालांकि पार्टी का दावा है कि वह बहुमत तक पहुंच जाएंगे। इस उधेड़बुन के बीच प्रत्याशी चयन पर भी पार्टी फंसी हुई है। 
विज्ञापन
बीजेपी- बंगाल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन किया जाना है जिसमें केवल दो दिन बचे हैं। लेकिन अभी तक प्रत्याशी को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा का सस्पेंस बरकरार है। एटा से लेकर लखनऊ तक इस पर मंथन चल रहा है। जबकि सपा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा काफी पहले कर दी गई है। यूं तो इस चुनाव में सदस्य मतदाताओं के आंकड़ों की नजर से भाजपा काफी पीछे नजर आ रही है।

विज्ञापन


जबकि सपा के पास बहुमत से भी बड़ा आंकड़ा उपलब्ध है। जिसे लेकर वह जीत के प्रति आश्वस्त है। हालांकि भाजपा चुनाव को लेकर उलटफेर में जुटी हुई है। दो सदस्यों को भाजपा में मिलाकर उनके पांच सदस्य हो गए हैं। जबकि जीत के लिए 16 सदस्य चाहिए। हालांकि पार्टी का दावा है कि वह बहुमत तक पहुंच जाएंगे। इस उधेड़बुन के बीच प्रत्याशी चयन पर भी पार्टी फंसी हुई है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव की पत्नी रेखा यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद जनपद में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई।

आज से नामांकन की बिक्री
जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव लड़ने के लिए 24 जून से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू की जाएगी। 26 जून तक सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच यह नामांकन पत्र कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय से प्राप्त किए जा सकेंगे। 26 जून को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक इन्हें भरकर दिया जा सकता है।
विज्ञापन


इसको लेकर पार्टी में लगातार विचार-विमर्श चल रहा है। पंचायत चुनाव प्रभारी, सांसद, विधायक सभी लोगों की राय के आधार पर जल्द फैसला लिया जाएगा। उम्मीद है कि गुरुवार को घोषणा कर दी जाएगी। - संदीप जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें