आगरा जिला अधिकारी कार्यालय पर तैनात पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम दिन तीन बजे तक नामांकन कक्ष में प्रवेश करने वाले प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल किए जाएंगे। कलक्ट्रेट में प्रथम तल पर चार और भूतल पर पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन कक्ष बनाए हैं।
इन्होंने भरे पर्चे
नामांकन के लिए गुरुवार सुबह 10:30 बजे से ही प्रत्याशियों का कलक्ट्रेट पहुंचना शुरू हो गया। छावनी सीट से बसपा प्रत्याशी भारतेंदु अरुण, ग्रामीण सीट से रालोद प्रत्याशी महेश जाटव, एत्मादपुर से बसपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल, फतेहपुर सीकरी से बसपा प्रत्याशी मुकेश कुमार, खेरागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार, रालोद प्रत्याशी रौतान सिंह ने नामांकन किया है। इनके अलावा पूर्व में पर्चा भर चुके डॉ. धर्मपाल सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, कुंवरचंद वकील, भगवान सिंह कुशवाह व अरुणकांत कठेरिया ने बृहस्पतिवार को शपथपत्र और नए नामांकन सेट दाखिल किए हैं।
170 पर्चे लिए जा चुके, 76 ने भरे
गुरुवार को 23 लोगों ने नामांकनपत्र लिए। छह दिन में कुल 170 पर्चे लिए जा चुके हैं। नौ सीटों पर बीते छह दिनों में 76 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। सबसे ज्यादा 26 पर्चे आगरा दक्षिण सीट, एत्मादपुर और खेरागढ़ के लिए 21-21, बाह के लिए 20 और फतेहाबाद के लिए 19 पर्चे लिए जा चुके हैं।
बदलाव: आगरा की इस सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी का काटा टिकट, सपा ने खेला वैश्य कार्ड, इन्हें बनाया उम्मीदवार