फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल की पुण्य तिथि किया नमन, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
कासगंज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते भाजपाई। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों। कस्बे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई और उन्हें स्मरण किया गया। प्रतापनगर हिमायूंपुर में बूथ अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला मंत्री रविंद्र ब्रह्मचारी, कृष्णकांत वशिष्ठ, वेदप्रकाश शर्मा, हेमेंद्र शास्त्री, शिवचरन सिंह मौर्य, नेतराम सिंह, जयप्रकाश मौर्य, ब्रहमाशंकर मौर्य, अभिषेक यादव, नागेंद्र मौर्य, विवेक वशिष्ठ, शिवप्रताप, देवांश भारद्वाज, ऋषभ भारद्वाज आदि मौजूद रहे। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय दुबे के आवास पर अटल का भावपूर्ण स्मरण कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ब्रजेश उपाध्याय, विवेक महेरे, मनोज भारद्वाज, अंशुल मौजूद रहे।
भाजपा सभासद अमित मिश्र के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा सुशासन विभाग के जिला संयोजक आदित्य काकोरिया, सभासद अमित मिश्र, मुकेश कटारे, आदित्य दुबे, आशुतोष त्रिवेदी, आत्मा देवी, सतीश चौधरी, किशन पसनावत मौजूद रहे। भाजपा देहात मंडल प्रभारी रामेश्वरदयाल महेरे के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में अटल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर रामगोविंद महेरे भाजपा जिला उपाध्यक्ष, दिवाकर सोनी, पंकज तिवारी, राघव बौहरे, योगेश महेरे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें