फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटे भाजपाई और प्रशासन

Sun, 18 May 2025 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश के मुख्यमंत्री के 20 मई को आगमन के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा लगातार कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा में जुटी हुई है। कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन कार्यक्रम स्थल पर लाने के लिए बसों के इंतजाम किए गए हैं। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी पूनम बजाज, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा व जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

भाजपा जिलायक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन से भी लगातार कॉर्डिनेशन किया जा रहा है जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो। भाजपा एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने भी कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह, ममतेश शाक्य, केपी सिंह सोलंकी, खूब सिंह लोधी, शरद माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें