आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में आंबेडकर पुल के पास घाट तिराहे पर हनुमान मंदिर के पास एक अज्ञात शव पड़ा मिला। इसको देख राहगीर और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यमुना ब्रिज रोड पर पेट्रोल पंप के पास शराब के ठेके के सामने एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा था। लोगों ने उसे नशे में समझा और वहां से उठाकर घाट तिराहे पर हनुमान मंदिर के पास कर दिया। दोपहर तक उसे होश नही आया। तो वहां से गुजरने वाले राहगीर व स्थानीय लोग जुटने लगे।