फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास न आया रसगुल्ले का कड़वा स्वाद: दुकानदार पर टूट पड़े ग्राहक, छिड़ी जंग, चले ईंट-पत्थर; देखें वीडियो

Sun, 03 Nov 2024 01:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

रसगुल्लों का स्वाद कड़वा लगने पर युवकों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित दिनेश चंद्र द्वारा घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। जिसके बाद थाने पहुंच कर उनके द्वारा सभी दबंग युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई। घटना का वीडियो रविवार की सुबह से जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Agra Crime - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में रसगुल्ले के स्वाद ने बवाल करा दिया। ग्राहक ने रसगुल्ले कड़वे बताकर मिठाई विक्रेता और उनके बेटे की पिटाई की। सिर में ईंट मार दी। दोनों लहूलुहान हो गए। क्षेत्रीय लोगों के आने पर हमलावर भाग गए। रविवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

नरायच निवासी दिनेश चंद की बालाजी नगर चाैराहे पर मिठाई की दुकान है। दिनेश चंद ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे काउंटर पर बेटा अंकित बैठा हुआ था। वह दुकान के अंदर मिठाई बना रहे थे। विवेक, लटूरी, लवकुश, संजू, रोहित, अंकुश अपने अन्य साथियों के साथ आए। उन्होंने बराबर की कैला देवी मिठाई की दुकान से खाने का सामान खरीदा। इसके बाद उनके पास आए। रसगुल्ले लेकर खाने लगे।

आरोप है कि रसगुल्लों का स्वाद कड़वा बताकर वे बिना भुगतान के जाने लगे। अंकित ने टोका। कहा कि आज ही मिठाई बनाई हैं। वह ताजा मिठाई बेचते हैं। इस पर युवकों ने उन्हें काउंटर से खींच लिया। मिठाई फेंकने लगे। विरोध पर ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। चीखपुकार पर वह घर से निकल आए और बेटे को बचाने का प्रयास किया। युवकों ने उनके भी सिर में ईंट मार दी।

इसी बीच शोर सुनकर दुकान स्वामी जो अपने दूसरे बेटे के साथ दुकान के अंदर मिठाईयां बना रहे थे, बाहर निकल आए तो उन लोगों ने उनके ऊपर भी किसी भारी वस्तु से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद युवकों द्वारा ईंट पत्थरों की फिकाई शुरू कर दी गई। बमुश्किल दुकान स्वामी ने अपने बेटों सहित खुद को दुकान का शटर गिराकर बंद किया और अपनी जान बचाई।

दिनेश ने बताया कि उन्होंने किसी तरह दुकान में बंद होकर जान बचाई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आसपास के लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिए थे। दिनेश का आरोप है कि हमलावर युवक बगल के मिठाई विक्रेता संजू के कहने पर आए थे। एक महीने पहले भी उनको धमकी दी गई थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में संजू, उनके पिता, विवेक, लटूरी, लवकुश, रोहित, अंकुश और 7-8 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, पथराव आदि का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें