फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद आए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

विज्ञापन
सुदिती ग्लोबल एकेडमी में पूर्व राष्ट्रपति का जन्मदिन मनाते शिक्षक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलेभर में मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस बीच आयोजित गोष्ठियों में वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सफलता के लिए कड़ी मेहनत को जीवन में अपनाने की बच्चों की सीख दी।
विज्ञापन

सुदिती ग्लोबल एकेडमी में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जयंती पर एकेडमिक प्रधानाचार्य राहुल धामा, उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी ने उनकी देशसेवा को याद किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। डॉक्टर ओमेश जादौन, राधारमण तिवारी, शशांक दुबे, अनीश शुक्ला, शिवम मित्तल, अक्षय दीक्षित, आरएस चौहान मौजूद रहे।
आरसी कन्या इंटर कॉलेज में अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्या प्रभा कुमारी ने कहा कि अगर हमें जीवन में उनकी तरह आगे बढ़ते हुए सफल होना है तो उनका मूल मंत्र आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत को अपनाना होगा। बिना मेहनत और लगन के हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते। रजनी कुशवाह, प्रीती जायसवाल, नीतू वर्मा, आभा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें