फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की टीमों ने पोल्ट्री फार्मों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बरतते हुए जिलाधिकारी प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। वहीं पशुपालन विभाग की टीमों ने पोल्ट्री फार्मों की निगरानी तेज की है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की रेपिड रिस्पांस टीमें पोल्ट्री फार्मों के निरीक्षण को दौड़ रही हैं। टीमों ने फार्मों पर गाइड लाइन का पालन कराने पर विशेष जोर दिया है।
विज्ञापन

जिले भर में बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता है। वन विभाग, सिंचाई विभाग एवं पशुपालन विभाग की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। वहीं अब पशुपालन विभाग की टीमों ने फार्मों का निरीक्षण शुरू किया है। शनिवार को टीमों ने जिले भर के पोल्ट्री फार्मों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं।
गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके सगर फार्मों के निरीक्षण पर पहुंचे तो उन्होंने फार्म संचालकों को निर्देश दिए कि सतर्कता बरतें, फार्मों पर चूने का छिड़काव करते रहें। किसी बाहरी व्यक्ति या पक्षी को फार्म में न जाने दें।
विज्ञापन

निरंतर कराई जा रही गणना
मुर्गें-मुर्गी और अंडों के आयात पर रोक है। ऐसे में जिले के सभी पोल्ट्री फार्मों पर जितने भी मुर्गा-मुर्गी हैं उन सभी की गणना निरंतर कराई जा रही है। पता किया जा रहा है कि किसी मुर्गा मुर्गी की संख्या कम अधिक तो नहीं हो रही।
आंकड़े की नजर से
- 20100 मुर्गा-मुर्गी हैं जनपद के पोल्ट्री फार्मों में।
- 23 पोल्ट्री फार्म हैं जिले भर में
वर्जन:
पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया जा रहा है। बर्ड फ्लू को लेकर जो गाइडलाइन जारी की गई हैं उसका प्रत्येक पोल्ट्री फार्म संचालक को पालन करना है। चूने का छिड़काव प्रतिदिन फार्मों पर कराया जा रहा है। - एके सागर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें