फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो से चार दिसंबर तक होगा बर्ड फेस्टिवल

Sat, 08 Oct 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बर्ड फेस्टिवल की तैयारियों के लिए शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रमुख सचिव वन्यजीव संजीव सरन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बै - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबल सफारी में दूसरी बार 2 से 4 दिसंबर तक इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो दिसंबर को फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। इस साल 40 बर्ड वाचिंग एक्सपर्ट इसमें हिस्सा लेंगे और उन्हें प्रदेश के अन्य पक्षी विहारों का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बर्ड फेस्टिवल की तैयारियों के लिए शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रमुख सचिव वन्यजीव संजीव सरन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि दुनिया भर से जो एक्सपर्ट आएंगे, उन्हें चंबल सफारी केसाथ दुधवा नेशनल पार्क भी घुमाने ले जाया जाएगा। समान पक्षी विहार, कीठम आदि पक्षी विहारों में वे बर्ड वाचिंग की संभावनाएं देखेंगे। बीते साल पहले फेस्टिवल में 25 विशेषज्ञ आए थे। अमेरिकन बर्ड सोसायटी और यूके बर्ड सोसायटी केसाथ फेस्टिवल में एमओयू साइन होने की संभावना है।
बैठक में कमिश्नर चंद्रकांत, डीएम गौरव दयाल, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह, डीएम इटावा शमीम अहमद, यूपी फारेस्ट कारपोरेशन एमडी एसके उपाध्याय और डीएफओ केके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


26-27 को साइकिल रैली
प्रमुख सचिव ने बताया कि इटावा के लायन सफारी से 26-27 नवंबर को आगरा तक 190 किमी लंबे साइकिल ट्रैक पर साइकिल रैली निकाली जाएगी, जो 26 को जरार में रात्रि विश्राम करेगी और 27 नवंबर को शाम 4 बजे आगरा पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ही इसका शुभारंभ करेंगे। आगरा में आ रहे 70 लाख सैलानियों केबड़े हिस्से को इटावा के लायन सफारी तक पहुंचाने की योजना है, ताकि लायन सफारी के पास बनाई जा रही अन्य चार सफारियों में पर्यटकों की आमद बढ़ सके। बता दें कि लायन सफारी के साथ 350 हेक्टेयर जमीन पर लेपर्ड सफारी, डीयर सफारी, बीयर सफारी और एंटीलोप सफारी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें