प्रशिक्षु आईपीएस अभय डागा के विदाई समारोह में एक अधिकारी की शिकंजी की बोतल में चिड़िया का पंख मिलने से हड़कंप मच गया। शिकायत मिलने पर एफएसडीए की टीम ने संबंधित दुकान से नमूना लेकर जांच शुरू कर दी है।
आगरा में प्रशिक्षु आईपीएस के विदाई समारोह में एक अधिकारी की शिकंजी की बोतल में चिड़िया का पंख निकल आया। एफएसडीए की टीम ने शिकायत पर शनिवार को दुकान से नमूना लिया।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त कैंप कार्यालय में प्रशिक्षु आईपीएस अभय डागा की ट्रेनिंग का समय पूरा होने पर विदाई समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया था। एक हलवाई के यहां से नाश्ते का सामान मंगाया गया था।