फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पालीवाल पार्क की बदलेगी तस्वीर, यहां बनेगा बायोडायवर्सिटी और मनोरंजन पार्क; पांच साल का लगेगा समय

Thu, 20 Mar 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पालीवाल पार्क में  बायोडायवर्सिटी और मनोरंजन पार्क बनेगा। इसके लिए  8.5 करोड़ खर्च किए जाएंगे। ये दोनों पार्क पांच साल में बनकर तैयार हो जाएंगे। 
 
विज्ञापन
पालीवाल पार्क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पालीवाल पार्क स्थित अमरूद का टीला पर बायोडायवर्सिटी व मनोरंजन पार्क विकसित होगा। 20 एकड़ में बनने वाले इस पार्क पर सीएसआर फंड से 8.5 करोड़ रुपये से पांच साल में खर्च होगा। बुधवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह के समक्ष एनजीओ गुरुजल और उद्यान विभाग के बीच इसका एमओयू हुआ है।
विज्ञापन


उप निदेशक उद्यान धर्मपाल यादव के अनुसार 20 एकड़ में 17 एकड़ में जैव विविधता और 3 एकड़ में मनोरंजन की सुविधाएं होंगी। जिनमें बटरफ्लाइ पार्क, हर्बल पार्क, लिली पॉड, पाथ वे बनेगा। अमरुद का टीला पर विभिन्न प्रजातियों के वनस्पति व पौधे लगाए जाएंगे। घने जंगल की तरह यहां पौधरोपण होगा। इस प्रस्ताव को शासन से अनुमति मिल गई है।

गुरुजल संस्था पार्क को विकसित करने के लिए सीएसआर के तहत फंड जुटाएगी। विकसित करने के बाद पार्क उद्यान विभाग को हस्तांरित होगा। पार्क में होने वाले कार्यों की निगरानी के लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है। एमओयू के दौरान डीएम अरविंद बंगारी, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: गाय-बकरी का पालन पोषण बना देगा मालामाल, योगी सरकार दे रही 50 लाख रुपये; ऐसे करें आवेदन
विज्ञापन



नाले के पानी को शोधित कर होगी सिंचाई
वजीरपुरा नाला के पानी को शोधित करने के लिए प्लांट बनेगा। शोधित पानी से एक तरफ बायोडायवर्सिटी पार्क की सिंचाई होगी। दूसरी तरफ तालाब को भरा जाएगा। इस पार्क का उद्देश्य प्राकृतिक वन्य आवास विकसित करना है। छोटी नर्सरी बनेगी। पालीवाल पार्क तीन हिस्सों में बंटा है। एक हिस्सा अमरूद का टीला, दूसरा विवि के सामने पार्क और तीसरे में बाल विहार संचालित है।

ये भी पढ़ें -  Agra News: 15 लाख हड़पने की साजिश...दोस्त को दे आया रकम, फिर किया ऐसा नाटक; पुलिस भी चकरा गई


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें