कासगंज। परिषदीय स्कूलों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय ददवारा में आयोजित हुई। प्राथमिक विद्यालय बद्दोपुर की छात्रा बिंदू और उच्च प्राथमिक विद्यालय ददवारा के छात्र रिंकू चैंपियन बने।शुभारंभ ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत ने जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मोहम्मद अर्श, 100 मीटर में धीरज, और 200 मीटर में रोहित विजेता रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग 50,100 व 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद में प्रथम स्थान बिंदू ने प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बद्दोपुर की टीम विजेता रही।
जूनियर बालक वर्ग 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रिंकू ने प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान नेहा और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सपना ने प्राप्त किया। जूनियर बालक व बालिका वर्ग कबड्डी में ददवारा की टीम विजेता रही। इस मौके पर नरेश शाक्य, ओम शिव वर्मा, संजय शाक्य,बृजेंद्र पाल सिंह, अनिल कुमार, मनोज कुमार, सत्यवीर सिंह, देवेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।