फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन होगा विकसित, इन ट्रेनों का होगा ठहराव; आईएसबीटी से जुड़ेगा मार्ग

Sat, 26 Jul 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिल्लोचपुरा स्टेशन विकसित किया जा रहा है। इससे यहां पर कई ट्रेनों का ठहराव भी बढ़ेगा।

 
विज्ञापन
बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिल्लोचपुरा को सेटेलाइट रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसे ट्रांसपोर्ट नगर से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए रेलवे ने सर्वे भी कर लिया है। नई ट्रेनों का ठहराव भी बढ़ाया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन


डीआरएम तेजप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शहर के मुख्य स्टेशन भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में है। ऐसे में भीड़भाड़ से अलग बिल्लोचपुरा स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन के तौर पर विकसित कर रहे हैं। इसकी व्यापारिक केंद्र संजय प्लेस, एमजी रोड से करीब दो किमी. और हाईवे से दूरी करीब 2.8 किमी है।

हाईवे पर ही मेट्रो ट्रेन भी संचालित होगी। इससे बिल्लोचपुरा स्टेशन तक पहुंचना बेहद आसान है। ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से भी इसे जोड़ने की तैयारी है। इससे स्टेशन बस अड्डे से भी जुड़ जाएगा। स्टेशन पर दो रास्तों से आसानी से पहुंचा जा सकेगा। एक साल में विकास कार्य पूरे हो जाएंगे। इससे शहर के अलावा आसपास के जिलों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें