फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मेट्रो की खुदाई के दौरान टूट गई पाइप लाइन, चार कॉलोनियों में जलापूर्ति हुई बंद

Sat, 26 Jul 2025 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो ने दक्षिणांचल के सामने खुदाई में पानी की लाइन तोड़ दी। इस वजह से चार कॉलोनियों में पानी का संकट खड़ा हो गया। 
 
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली हाईवे पर मेट्रो का कार्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने गुरु का ताल में एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के लिए की जा रही खुदाई में पानी की 12 इंच व्यास की पाइप लाइन तोड़ दी। शाम को बुलडोजर से खुदाई के दौरान टूटी पानी की लाइन के कारण सराय बेगा और हलवाई की बगीची के साथ ट्रांसपोर्ट नगर, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी की ओर के लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया। लाइन टूटने की खबर पर जलकल अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पंपिंग स्टेशन से सप्लाई बंद कराई। मेट्रो की टीम ने पाइप लाइन को जोड़ने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के सामने बने कारगिल शहीद पेट्रोल पंप के गेट पर ही पानी की लाइन टूटने के कारण पानी भर गया। सर्विस लेन और हाईवे के बीच डिवाइडर को तोड़कर मेट्रो कॉरपोरेशन यहां पिलर के लिए खुदाई कर रहा है।
खुदाई के दौरान शुक्रवार शाम को लाइन टूट गई, जिससे गंगाजल सड़क पर बर्बाद होकर फैलने लगा। सर्विस लेन और हाईवे पर पानी भर गया। इससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। पानी का बहाव तेज हुआ तो लोगों ने जलकल इंजीनियरों से शिकायत की। जलकल विभाग के अभियंता मौके पर आए और पंपिंग स्टेशन से सप्लाई बंद कराई।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक अरुणेंद्र राजपूत ने बताया कि 12 इंच व्यास की पाइप लाइन तोड़ दी गई है। मेट्रो ही इसकी मरम्मत का काम करेगा। यह लाइन हाईवे पार करने के बाद बंद है। पंपिंग स्टेशन की मोटरें चलने पर इसमें पानी आता है। लाइन टूटने पर पंपिंग बंद की गई है, इससे सराय बेगा, ट्रांसपोर्ट नगर, हलवाई की बगीची, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी की ओर की सप्लाई पर असर पड़ सकता है।

यह राइजिंग मेन लाइन नहीं है। कई साल पहले बिछाई गई होगी लेकिन इससे सीधे कोई जलाशय या टंकी नहीं जुड़ती। मेट्रो के अधिकारियों ने टूटी लाइन की देर रात तक मरम्मत कराने की बात कही।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें