मैनपुरी। घर-घर जाकर सर्वाधिक बिजली बिल जमा करने वाले संविदाकर्मियों को उप खंड कार्यालय भोगांव में सम्मानित किया गया। तहसील करहल और घिरोर में राशन डीलरों को बिल जमा करने का प्रशिक्षण दिया गया।
एसडीओ नरेंद्र कुमार वर्मा ने जनवरी में 476 बिल जमा करन मोहित कुमार को प्रथम, 469 बिल जमा करने पर गिरंद कुमार को द्वितीय और 304 बिल जमा करने पर नितेश कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया।
करहल और घिरोर तहसील में निगम की ओर से राहुल चौहान ने डीलरों को बिल जमा करने के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में उप जिलाधिकारी करहल रतन वर्मा और उप जिलाधिकारी घिरोर अनिल कुमार कटियार ने राशन डीलरों से सहयोग करने के लिए कहा।
539 बकाएदारों के काटे कनेक्शन
बिजली बिल बकाएदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान में जिले भर में कुल 539 कनेक्शन काटे गए। इसमें प्रथम खंड में 87, द्वितीय खंड में 232 और तृतीय खंड में 220 कनेक्शन काटे गए। सभी बकादारों को बिल जमा करने की चेतावनी दी गई है।