फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आपस में टकराईं बाइकें, दंपती सहित 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। कासगंज मार्ग पर गांव लखमीपुर के निकट की सुबह दो बाइकेें आपस में टकरा गईं। जिससे उन पर सवार दंपती सहित 3 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से एक घायल को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव महदवा निवासी राजेश (20) वर्ष अपनी पत्नी प्रियंका के साथ सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव लोंगपुर अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह लखमीपुर के निकट पहुंची तभी सामने से आ रहे बाइक सवार विनय निवासी नगला मंशी थाना मिरहची एटा की बाइक से उसकी बाइक टकरा गईं। घटना में तीनों ही गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें उठाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवा। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर ने विनय की स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें