फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: थाने से चंद कदम की दूरी पर लूट, महिला के गले से चेन तोड़ कर ले गए बाइक सवार बदमाश

Sun, 17 May 2026 10:15 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। थान से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाश महिला के गले से चोन तोड़ ले गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बेखौफ बदमाशों ने थाना न्यू आगरा पुलिस को सरेआम चुनौती दी है। शनिवार रात थाने से चंद कदमों की दूरी पर फल खरीद रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन  झपट्टा मारकर छीन ली और भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के इंजीनियर्स काॅलोनी निवासी रीमा चौहान अपने बच्चे को लेकर रात में न्यू आगरा के पास हाईवे की सर्विस रोड पर फल और अन्य सामान खरीदने आई थीं। थाने से थोड़ी दूर पर ठेल पर केले खरीद रहीं थीं। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक पीछे से आए। झपट्टा मारकर रीमा के गले से चेन तोड़ ली और भाग गए। 

 
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों ने पीछा किया पर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो सके। पीड़िता ने थाना न्यू आगरा पर शिकायत की है। थाना प्रभारी न्यू आगरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

थाने के आसपास अराजक तत्वों का डेरा
थाना न्यू आगरा के आसपास कई रेस्टोरेंट और खाने के सामान की ठेलें लगती हैं। इसके साथ ही थोड़ी दूर पर सब्जी और फलों की ठेल खड़ी होती हैं। देर रात तक यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। सुविधा शुल्क के चलते पुलिस सख्ती नहीं दिखाती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें