पीड़ित महिला के पति से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में बाइकर्स गैंग का खौफ बढ़ता ही रहा है। दिनदहाड़े वारदात हो रही हैं, लेकिन पुलिस बाइकर्स गैंग को नाकाम है। इस गैंग ने शनिवार दिनदहाड़े शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर की पत्नी को लूट लिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मारुति एस्टेट के कला कुंज में शनिवार दोपहर बाइकर्स गैंग ने महिला से चेन लूट ली। शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के डायरेक्टर केजीएस चौहान की पत्नी राजेश कुमारी चौहान सब्जी लेकर घर लौट रही थी। तभी बाइक पर दो बदमाश आए और उनके गले पर झपट्टा मार सोने चेन तोड़कर ले गए।
पीड़ित महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश तब तक फरार हो गए। महिला ने बताया कि सोने की चेन ढाई तोला की थी। एसएसपी से शिकायत के बाद सीओ लोहामंडी ने पहुंचकर जांच की। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रहे हैं। घटना से कॉलोनी के लोग दहशत में हैं।