फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप के मैच पर लगा रहे थे ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने छापा मार दबोचे तीन सट्टेबाज

Sat, 22 Sep 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
आरोपियों से पूछताछ करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में एशिया कप के किक्रेट मैच पर सट्टा लगाने वाले तीन सटोरियों को क्राइम ब्रांच एवं उत्तर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आठ मोबाइल सेट, एक डीटीएच एवं एलसीडी, 10 हजार से अधिक की नकदी एवं रजिस्टर बरामद किया है।  
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह, एसएचओ उत्तर रवींद्र दुबे ने फोर्स के साथ भरतनगर झलकारीनगर में अजय बघेल पुत्र फौरन सिंह बघेल के बंद मकान में छापा मारा। 

इस दौरान तीन लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। इनके कब्जे से सट्टे में प्रयुक्त होने वाले आठ मोबाइल सेट, डीटीएच बॉक्स, एलसीडी, दस हजार सात सौ रुपए कैश,लेनदेन से जुड़े रजिस्टर एवं एक कैलकुलेटर बरामद किया है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि ये लोग एशिया कप के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे। पकड़े गए लोगों में झलकारीनगर भरतनगर निवासी अजय बघेल व दुर्गेश बघेल पुत्रगण फौरन सिंह व गंगानगर निवासी जीतेंद्र कुमार पुत्र मलखान सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें