यहां से हुई गिरफ्तारी
एएसपी जितेंद्र दुबे एवं सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि बुधवार की रात नदरई तिराहे पर वाहनों से चेकिंग की जा रही थी, तभी दो बाइकों पर सिकंदराराऊ की तरफ से लोग आ रहे थे। इन्हें चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगे। इस दौरान बाइकें फिसलकर गिर गईं। पुलिस ने बाइक से गिरे वाहन चोर गिरोह के सदस्य हिमांशु राज पुत्र सतीश निवासी जाफराबाद हाथरस, हिमांशु पुत्र राकेश निवासी केशवपुर हाथरस, रितिक निवासी केशवपुर थाना हाथरस और अजय निवासी पबरा थाना जलेसर एटा को दबोच लिया।
ये भी पढ़ें -
'दीवान जी फंसे': हसीन लड़की का वीडियो कॉल देख पुलिस कर्मी भूल गया खुद की मर्यादा; हकीकत सामने आई तो छूट पसीने
पूछताछ में हुआ खुलासा
चारों बाइक सवारों से पूछताछ हुई तो उनके बाइक चोर होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चारों से पूछताछ की तो उन्होंने बाइक चोरी की वारदातों के बारे में बताया। गिरफ्तार वाहन चोरों की निशानदेही पर कबाड़ खाने का कार्य करने वाले आमिर निवासी हसनगढ़ निधौली रोड जलेसर एटा एवं सलमान निवासी अकबरपुर हवेली एटा को चोरी की बाइकें बेचना बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल सात बाइकें बरामद कीं और कबाड़ की दुकान संचालित करने वाले आरोपियों के पास से पांच बाइक व 10 बाइक कटी हुईं व कलपुर्जे बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार बाइक चोरों को जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें -
पति से हुआ झगड़ा, तो देवर बना हैवान: भाभी को पिलाई नशीली कोल्डड्रिंक, बोली- जिस्म ही नहीं भरोसा भी नोंचा