फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में बाइक चोर गिरोह के पांच शातिर गिरफ्तार, दो पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे; तीन मोटर साइकिल हुईं बरामद

Mon, 04 May 2026 12:09 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मलपुरा पुलिस और सर्विलांस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया गया, जिसमें पांच चोरों को, चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

अजीजपुर निवासी हरिश्चंद्र ने एक मई को मलपुरा पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि 25 अप्रैल को रात्रि में वह अपने घर जा रहा था, इसी बीच रास्ते में उसने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की, शौच के लिए गया। डिग्गी में मोबाइल रखा हुआ था। चोर उसे चुरा कर ले गए। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बरामदगी का प्रयास शुरू कर दिया। इसी कड़ी में 2 मई को पुलिस ने जाखोड़ा रेलवे ओवरब्रिज रोहता नहर के पास से चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल सहित तीन मोटरसाइकिल, एक चोरी का मोबाइल, 1350 रुपए बरामद किए हैं। 

चारों की निशान देही पर एक अन्य अभियुक्त को रोहता चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त सदर क्षेत्र के नैनाना जाट गांव के मनोज ठाकुर, मनीष, गोविंद ठाकुर, उदय कुशवाहा, आमिर खान शामिल हैं, जिसमें से आमिर मोटरसाइकिल मैकेनिक का कार्य करता है।
विज्ञापन

दो अभियुुक्तों पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले
डीसीपी वेस्ट पश्चिमी जोन आदित्य कुमार ने बताया कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह चोरी से पहले रेकी करते थे। इसके बाद बाइक और मोबाइल जैसी चीजों को चुरा ले जाते थे। चोरी की मोटरसाइकिल का सामान अलग-अलग करके बिक्री करते थे। दो अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें