इनर रिंग रोड पर बाइक सवार युवक
- फोटो : अमर उजाला
इनर रिंग रोड पर दो बाइक पर सवार छह युवक स्टंट कर रहे थे। यातायात निरीक्षक ने चेकिंग में बाइकों को पकड़ लिए। इस पर चालान काटा गया। इनर रिंग रोड पर यातयात निरीक्षक विजय कुमार चेकिंग पर थे। तभी उन्हें दो बाइक पर छह युवक नजर आए। एक ने अपनी शर्ट उतार रखी थी, जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक कैमरा हाथ में लिए था।
कभी युवक बाइक को गोल-गोल घुमा रहे थे तो कभी स्पीड से दौड़ा रहे थे। खड़े होकर भी चला रहे थे। कैमरे से वीडियो और फोटो भी बना रहे थे। इस पर यातायात निरीक्षक ने बाइकों को रोक लिया। बाइक चला रहे युवकों के पास लाइसेंस भी नहीं था।
यातायात निरीक्षक ने बताया कि दोनों बाइक का पांच-पांच हजार रुपये का चालान काटा गया है। युवक राजपुर चुंगी के रहने वाले थे। उन्हें हिदायत दी गई है कि वह आगे से ऐसा नहीं करें। इस तरह स्टंट करने से हादसा भी हो सकता है।