फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: थाने के अंदर से निकला चोर, गेट से चुरा ले गया फरियादी की बाइक, पुलिस ने बदल दिया घटनास्थल

Sun, 26 Jun 2022 02:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना न्यू आगरा के सामने से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित शिकायत करने पहुंचा तो पुलिस ने पहले तो उसे टहला दिया। बाद में चोरी का स्थान बदलकर रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
आगरा का न्यू आगरा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में वाहन चोरी अलग-अलग इलाकों में तो होती थी, अब चोर थानों में खड़े वाहन भी चोरी कर रहे हैं। थाना न्यू आगरा के गेट से शनिवार को एक पीड़ित की बाइक चोरी कर ली गई। वह पिता के हादसे में घायल होने की तहरीर देने आया था। सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद हो गया। वह पहले थाने के अंदर जाता है। इधर-उधर देखता है। इसके बाद बाइक चोरी करके ले जाता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
मलपुरा के गांव भांडई, ककुआ निवासी सलीम खां ने बताया कि पिता मोहम्मद शाकिर हुसैन भगवान टाकीज स्थित अस्पताल में एंबुलेंस चलाते हैं। 23 जून की शाम को सड़क पार करते समय एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वो घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार शाम को वो तहरीर लिखकर थाना न्यू आगरा में सूचना देने आया था।

थाने पर गेट पर खड़ी की थी बाइक 

सलीम का कहना है कि अपनी बाइक को थाने के गेट के पास खड़ा कर दिया। इसके बाद थाना कार्यालय में चला गया। मगर, निरीक्षक न होने की वजह से कर्मचारियों ने थोड़ी देर बाद आने को कहा। वह इंतजार करने लगा। इसी बीच नजदीक ही एक ठेल पर पिता के लिए जूस लेने चला गया। 

विज्ञापन

लौटकर आया तो बाइक चोरी हो चुकी थी। इसकी शिकायत थाने में की। मगर, पुलिसकर्मी कहीं और बाइक खड़ी करके आने की कहने लगा। इस पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखने को कहा। इसमें एक चोर नजर आया। वह थाने के अंदर आता है। कुछ देर खड़ा रहता है। बाद में बाहर निकलकर बाइक चोरी करके ले जाता है।

पुलिस ने बदल दिया घटनास्थल

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने घटनास्थल भी बदलवा दिया। उसकी बाइक थाने के गेट के पास से चोरी हुई थी, जबकि पुलिस ने उसे बगल में ढाबे के बाहर से चोरी होने का लिखकर लिया।

पांच महीने में 500 वाहनों की चोरी

शहर में वाहन चोरी की घटना आम बात हैं। शहर में पांच महीने में 500 से अधिक वाहन चोरी हो चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन हैं। इन वाहनों की चोरी संजय प्लेस, सदर, भगवान टाकीज, दीवानी, कारगिल चौराहा, राजपुर चुंगी आदि इलाकों में ज्यादा होती है।

थाने के मालखाने में हो चुकी है 25 लाख की चोरी 

 यह पहला मामला नहीं जब थाना परिसर से चोरी हुई है। अक्तूबर 2021 में थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख की चोरी का पता चला था। पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा था। उसकी हिरासत में मौत हो गई। यह मामला पूरी तरह से नहीं खुल सका। खंदौली में थाना परिसर से सीज क्रेन चोरी हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इससे पहले थाना हरीपर्वत में भी चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें