फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, एक की मौत

विज्ञापन
कासगंज में सड़क हादसे में मृतक अंजेश का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज अतरौली मार्ग पर सोमवार की देर शाम एक अनियंत्रित बाइक फिसल गई। जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। वहीं गंभीर घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क हादसे में मौत का शिकार अंजेश (19) पुत्र सर्वेश यादव निवासी ग्राम पचौरा उझानी जनपद बदायूं हुआ। वह अपने साथी दीपू (15) पुत्र शेरसिंह के साथ गांव से ढोलना में एक रिश्तेदारी में दावत खाने के लिए जा रहा था। जब वह बाईपास रोड पर ग्राम झावर के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और बाइक फिसलकर गिर गई। हादसे में दोनों ही गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे पर राहगीर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां अंजेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रमेश भारद्वाज ने बताया कि सड़क हादसे में मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों को हादसे की सूचना दी गई हैं। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें