फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
कासगंज के सिढपुरा में सडक हादसे में मृतक प्रमोद का फाइल फोटो । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सिढ़पुरा। क्षेत्र के अंतर्गत धुमरी रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार प्रमोद कुमार (22) की मौत हो गई। वहीं, दूसरा सवार गंभीर घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सड़क हादसा धुमरी रोड पर सलूपुरा ग्राम के निकट ईंट भट्ठा के समीप हुआ। प्रमोद कुमार पुत्र गंगा सिंह निवासी ग्राम भाऊपुरा अपने साथी अमित कुमार निवासी ग्राम भाऊपुरा के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे थे। जब वह धुमरी रोड पर सलूपुरा ग्राम के निकट पहुंचे तो लकड़ी से भरे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों ही बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। पुलिस और राहगीरों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। प्रमोद के परिजन ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें