फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 10 Nov 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात गांव सुजातगंज के पास बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर किया।
विज्ञापन

गढी पचगाई गांव निवासी युवक प्रदीप (32) पुत्र विनोद कुमार अपने साथी गौरव (18) पुत्र संतोष के साथ शनिवार की रात करीब 7:30 बजे बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। गांव सुजातगंज के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया।
घटना के बाद आस-पास के लोग व राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। गौरव की हालत को गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। किसी फोन कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ढोलना थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें