फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बाइक सवार बदमाशों छीना फोन, पीड़ित ने पीछा कर खुद ही पकड़ा...ले पहुंचा थाने

Sat, 01 Feb 2025 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बाइक सवार बदमाशों  से युवक भिड़ गया। उसने लूट का मोबाइल ही नहीं वापस लिया, बल्कि एक बदमाश को भी पकड़कर खुद ही थाने ले पहुंचा। 
 
विज्ञापन
न्यू आगरा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में तीन बाइक सवार बदमाशों ने युवक का मोबाइल छीन लिया। पीड़ित युवक ने साथी की स्कूटी से पीछा कर एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस केस दर्ज कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन


दयालबाग के आरएस अपार्टमेंट निवासी कौशलेंद्र ने बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर इलेक्ट्रिक साइकिल से जीवन ज्योति जा रहे थे। रास्ते में सौ फुटा रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका फोन छीन लिया। साथी ओमकार की स्कूटी से पीछा कर नगला बूढ़ी सरकारी स्कूल के पास से एक को पकड़ लिया। उससे फोन ले लिया। वहीं, दो भाग गए। इसी बीच खींचतानी में उनकी अंगूठी कहीं गुम हो गई। संवाद
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें