फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला जेवर नकदी लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा, मैनपुरी। जनपद एटा निवासी महिला मंगलवार की शाम पुत्र के साथ थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी रिश्तेदारी में आ रही थी। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने नकदी और जेवर लूट लिए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कॉबिंग की। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के गांव राजकोट निवासी सविता सिंह मंगलवार की शाम दो वर्षीय पुत्र देव को साथ लेकर बहन के पुत्र सचिन के साथ थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी रिश्तेदारी में गमी में आ रही थी। बाइक जब औंछा -मैनपुरी मार्ग पर नगला देवी मोड़ के पास पहुंची तभी अपाचे सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक किया और उनकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। बाइक सवार गिर गए तो अपाचे सवार बदमाशों ने महिला से हाथापाई करते हुए छह हजार रुपये की नकदी, झुमकी लूट की वारदात अंजाम देकर शहर की ओर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन

महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार करेगी।
-अजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें