फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: दो बार चक्कर काट तीसरी बार में महिला के गले से चेन तोड़ ले गए बदमाश, दिनदहाड़े हुई वारदात

Sat, 21 May 2022 06:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में शुक्रवार को मायके जा रही महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश चेन तोड़ ले गए। चेन स्नेचिंग की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बदमाशों ने दो बार चक्कर काटने के बाद तीसरी बार में महिला के करीब आकर चेन खींची और भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

विज्ञापन


रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा नगर निवासी सुमन गुप्ता का सुहाग नगर में मायका है। वह शुक्रवार को थाना उत्तर के सुहाग नगर चौराहा से पैदल मायके जा रही थी। डाकघर के समीप पहुंची थी। इस बीच दो बदमाश बाइक से पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने महिला के गले से चेन तोड़ ली और मौके से भाग गए। 

महिला ने शोरगुल किया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक बदमाश भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात से पहले गली में दो बार चक्कर लगाए। तीसरी बार में चेन तोड़कर भाग गए। पीड़िता भाजपा नेता की रिश्तेदार है। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें