फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन की टक्कर से बाइक सवार किसान की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र में बाइक सवार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक पर सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव मैनबोझ निवासी किसान उदयवीर सिंह (50) शनिवार को थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव कुबेरपुर में एक दावत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। उनके साथ गांव निवासी धीरज (30) भी था।
देररात दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे। बाइक जब गांव परिगवां के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रही वैन की चपेट में बाइक सवार आ गए। हादसे में उदयवीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। इस बीच मौका पाकर चालक गाड़ी वहीं छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया वहीं शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। पुलिस कर्मियों ने टक्कर मारने वाले वैन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया। एलाऊ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें