फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोवंश से टकराए बाइक सवार किसान की मौत

Sat, 02 Nov 2024 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश से टकराए बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन

- लखौरा औंछा मार्ग पर हुआ हादसा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

कुरावली। लखौरा-औंछा जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की रात एक बाइक सवार अचानक सामने आए गोवंश से टकरा गया। हादसे में बाइक चला रहे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव खाई में पड़ा मिला। परिजन की ओर से घटना को संदेह व्यक्त किया गया। फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मिढ़ावली खुर्द निवासी किसान कैलाश (52) शुक्रवार की शाम को नगला भार निवासी नेत्रपाल उर्फ पप्पू के घर जाने के लिए निकले थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजन ने तलाश की। शनिवार की सुबह पुलिस ने परिजन को सूचना दी कि कैलाश का शव लखौरा-औंछा मार्ग पर गांव चंदाई के पास खाई में पड़ा है। जानकारी मिली कि नगला भार से वापस लौटते समय बाइक अचानक सामने आए गोवंश से टकरा गई थी। हादसे में किसान की मौत हो गई। परिजन की ओर से सड़क हादसे की घटना पर कुछ संदेह व्यक्त किया गया। इसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पुत्र पुष्पेंद्र ने थाने में पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें