फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेल की पटरी पर ये कैसी पूजा...ट्रैक पर शिवलिंग रखकर कथावाचक ने किया जलाभिषेक, आ रहीं ऐसी प्रतिक्रियाएं

Sat, 02 Nov 2024 03:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कथावाचक आचार्य कौशिक महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे रेल की पटरी पर शिवलिंग रखकर जलाभिषेक करते नजर आ रहे हैं। हालांकि ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
रेल की पटरी पर बैठकर शिवलिंग का अभिषेक करता कौशिक महाराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के कथावाचक आचार्य कौशिक महाराज का रेल की पटरी पर शिवलिंग रखकर जलाभिषेक करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आश्रम के पदाधिकारी वीडियो को कई साल पुराना बता रहे हैं।
विज्ञापन


परिक्रमा मार्ग स्थित तुलसी वन के अधिष्ठात्रा आचार्य कौशिक महाराज के शिवलिंग को रेलवे ट्रैक पर रखकर पूजने संबंधी वीडियो वायरल होने के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो पर भी यूजर लिख रहे हैं कि एक प्रसिद्ध संत को यह शोभा नहीं देता। गंदी पटरियों पर शिवलिंग रखकर पूजा करना भावनाओं को आघात पहुंचाने वाला है।

आचार्य कौशिक से बात नहीं हो सकी लेकिन उनके भाई रामदेव शास्त्री ने बताया कि वीडियो कई साल पुराना है, जिसे अब प्रसारित किया गया है। उन्होंने बताया कि महाराजश्री ने अपनी पूरी जिंदगी सनातन के लिए समर्पित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसान से गलती हो जाती है, भाववश ऐसा हो गया होगा। कुछ लोग उनकी प्रसिद्धि से खुश नहीं हैं और पुराने वीडियो को वायरल कर उन पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें